स्वाट टीम बलिया व थाना उभाँव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा लूट/डकैती की योजना बना रहे लूट करने वाले गिरोह के 03 नफर शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार ।

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस और स्वाट टीम को बीते 3 अक्टूबर को भीटा भुवारी नहर के पास सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख की लूट करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह मय फोर्स के चौकियामोड पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि किसी बड़ी व संगीन वारदात को अन्जाम देने की नीयत से असलहों से लैस होकर कुछ बदमाश सिचाई विभाग के वेयर हाउस के पास इक्टठा हैं । इस सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, व थाना उभांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक साथ दविश देकर अभियुक्तगण मो0 शहबाज पुत्र महताब अहमद निवासी बिठुआ थाना उभांव जिला बलिया,विशाल शाह पुत्र अमेरिका शाह निवासी हल्दीरामपुर मठिया थाना उभांव जिला बलिया , अरविन्द यादव पुत्र स्व0 गौरी शंकर यादव निवासी सरयां गुलाब राय थाना नगरा जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके तीन साथी मौके से फरार हो गये । पकड़े गये अभियुक्त गण की पूछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया की इन्ही के गैंग के द्वारा 03 अक्टूबर की शाम को थाना उभाँव अन्तर्गत भीटा भुवारी नहर पुलिया पर हुयी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और इनका एक संगठित गिरोह है जो दोबारा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे जो समूह का पैसा एकत्र करने वाले एक व्यक्ति से होनी थी जिसकी पहचान और मुखबीरी पकड़े गये अभियुक्त अरविन्द यादव, विशाल शाह को तथा फरार अभियुक्त दीपक यादव को तथा पैसा छिनने का काम पकड़े गये अभियुक्त शहबाज व फरार अभियुक्त अन्नू पाण्डेय व करन यादव को करनी थी किन्तु पुलिस की तत्परता से न सिर्फ पुरानी घटना का खुलासा हुआ बल्कि डकैती की भावी घटना को रोक दिया गया । पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह थाना उभाँव ,निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल , निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम ,उ0नि0 देवेन्द्र कुमार थाना प्रभारी चौकी सीयर ,उ0नि0 संतोष कुमार थाना प्रभारी चौकी टंगुनिया उभाँव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *