उभांव पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने बुधवार को नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले रोहित चौरसिया पुत्र रामलखन चौरसिया निवासी जजौली थाना मधुबन, जनपद मऊ के सम्बंध में मुखबिर से सूचना मिली कि कही भागने के फिराक में है। जो पिपरौली नहर के पास खड़ा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। और सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आत्मा यादव, कांस्टेबल जितेंद्र पासवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *