सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव द्वारा दो दिवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन


बिल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव द्वारा दो द्विवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन दिनांक 8 नवम्बर से लेकर 9 नवम्बर तक लखनऊ में किया गया। जहाँ पर विद्यालय के छात्रों को विज्ञान सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी । सभी छात्र 8 नवम्बर को सुबह प्रातः स्कूल से शिक्षक व स्टाफ सहित लखनऊ के लिए रवाना हो गये। लखनऊ पहुचने के उपरांत छात्रों ने सबसे पहले आंचलिक विज्ञान नगरी का भर्मण किया जहाँ पर उन्होंने विज्ञान से सबन्धित बहुत बारीकियो को सीखा व उसको अपनी पुस्तिका में लिखा। इसके उपरांत छात्रों ने जू पार्क का भ्रमण किया जहाँ बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जानवरो व पक्षियो को देखा। अगले दिन प्रातः सभी बच्चे सीएसआई आर बॉटनिकल गार्डन पहुचे वहाँ पर बच्चों ने पेड़ पौधों पर हो रहे रिसर्च का अध्ययन किया। उसके बाद सभी बच्चे बायोटेक पार्क गए वहां पर बच्चों ने बायोटेक्नोलॉजी सम्बंधित जानकारी वैज्ञानिक डॉ उमाशंकर सर , शैलेन्द्र मिश्रा, राजीव पांडेय सर द्वारा बारीकियो को समझा व सीखा। शैक्षणिक टूर में विद्यालय वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा, शिक्षक रमेश यादव , अरविंद गुप्ता व अन्य स्टाफ तथा छात्र शामिल रहे।
