तेज आंधी – पानी से पेड़ व खम्भे धराशायी हुए बिजली आपूर्ति व सड़क मार्ग बाधित रहा
बिल्थरारोड। रविवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे आयी तेज आंधी और पानी ने तबाही क्षेत्र में तबाही का मंजर ला दिया।कई बिजली के खम्भे व पेड़ टूट कर गिर गये। जिसके चलते सड़क मार्ग व बिजली आपूर्ति बाधित रहा। बेल्थराबाजार और चौकियां के बीच मोतीराम ब्रह्म के स्थान के समीप विशाल सिरिस व शीशम का पेड़ बीच सड़क पर गिर जाने से व धरहरा गांव में बिजली के पोल भी आंधी के जद में आने से धराशायी हो गए। जिसके चलते सड़क पर स्कूली वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से सड़क पर गिरे बिजली के खम्भे और पेड़ को काटकर हटाया गया। जिसके बाद लगभग 4 घण्टे बाद आवागमन शुरू हो गया। इसके अलावा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिर गये। बिजली का खम्भा गिरने से बिजली आपूर्ति लगभग 10 घण्टे बाधित रही ।


तेज आंधी – पानी से पेड़ व खम्भे धराशायी हुए बिजली आपूर्ति व सड़क मार्ग बाधित रहा
