शातिर गौ तस्कर को उभाँव पुलिस ने लिया गिरफ्त में काफी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर करता था पशु तस्करी


बिल्थरारोड। उभांव पुलिस एक पशु तस्कर /वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूश बरामद करने में सफलता मिली । इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बुधवार को उ0नि0 सुमित कुमार मय टीम द्वारा वाहन चेकिंग के लिए तुर्तीपार पिकेट पर मौजूद थे । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 65/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 अधि0 से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्त तैयब खान पुत्र टुनटुन खान निवासी बसारिखपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को तुर्तीपार नहर रेगुलेटर के पास से समय 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर बरामद हुआ । पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुमित कुमार ,हे0का0 संदीप यादव ,का0 ओपेन्द्र यादव , का0 प्रमेश यादव ,का0 अजीत यादव शामिल रहे।
