बिल्थरारोड खाद्य विभाग का छापा दुकानदारों में मचा हड़कंप !

खाद्य अधिकारी

अभयेश मिश्रा…….✍️

बिल्थरारोड। होली त्यौहार को लेकर पुरे जिले में मिलावटी मिठाइयो को लेकर चल रही छापेमारी के तहत रविवार को क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार द्वारा सोनाडीह ढाला पर चार मिठाई के दुकान का सेम्पल लिया गया। इस दौरान नगर के मिठाई दुकानदारो में अफरा तफरी रही। नगर की अधिकांश दुकाने छापेमारी के दौरान पकड़ने के भय से बन्द हो गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नगर में आने की खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन रोड व बसस्टेशन सहित नगर व चौकियामोड़ स्थित सभी दुकाने बन्द हो गयी। खाद्यय सुरक्षा अधिकारी ने ब्रेड सप्लायर का लाइसेंस का जांच किया। उन्होंने कहा कि किसी दुकानदार के पास मिठाई व अन्य खाद्यय वस्तु एक्सपायर और मिलावटी मिलने पर वैधानिक करवाई की जाएगी। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश यादव, दीपक श्रीवास्तव, प्रेम कुमार यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *