ट्रक के नीचेे आया मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचा

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड चकिया- बिथुवा मोड़ पर मंगलवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना घटित होने से उस समय बच गई जब बाइक सवार गैस लदे ट्रक के नीचे आ गया। इस दौरान उसकी बाइक तो टूट-फूट गई परन्तु बाइक सवार बाल-बाल बच गया तथा उसे सिर्फ हल्की चोटें ही आई।
कहा गया है कि जाटों राखे साइयां, मार सके ना कोय। जी हां यह कहावत अक्षरशः उस समय चरितार्थ हुई जब एक बाइक सवार तेज रफ्तार से ट्रक के नीचे जाकर जिंदा वापस आ गया। घटना उभांव थाना क्षेत्र के ससनाबहादुर बाइक सवार नंदलाल 32 पुत्र बचई यादव ग्राम ससना बहादुरपुर के रहने वाले थे आस पास के लोगो ने उन्हें हल्की चोट होने से अस्पताल पहुँचाया।
