कानपुर पुलिस कप्तान के सख्त आदेश ! मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो गोली मार दी जाएगी!

।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जहां नतीजों को लेकर जहां उम्मीदवारों के दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी मतगणना के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी.
