रमजान में रोजा को लेकर सीओ ने हल्का पुलिस संग किया नगर भ्रमण
बेल्थरा रोड। पाक रमजान माह का महीना शुक्रवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय का पहला रोजा था। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम ने उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र संग भारी पुलिस बल के साथ बेल्थरा रोड नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। बेल्थरा रोड स्टेशन के अलावे नगर के मुख्य जामा मस्जिद पर पहुंचकर वहां की व्यवस्था से संबंधित जरूरी जानकारी प्राप्त की, और विषम परिस्थितियों में पुलिस को सूचना देने का भी सुझाव दिया। इस भ्रमण में पुलिस चौकी सीयर के प्रभारी देवेन्द्र कुमार, थाने के अपराध निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षकों में रज्जन द्विवेदी, राजेश कुमार, शकील अहमद संदीप यादव संग भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

