एक दुकानदार द्वारा समोसा और चाय का पैसा मांगना भारी पड़ गया  जब अराजक तत्वों ने उसके दुकान में आग लगाने के साथ ही दुकान में रखा हजारों रुपए लूट लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी पर एक दुकानदार द्वारा समोसा और चाय का पैसा मांगना भारी पड़ गया । जब अराजक तत्वों ने उसके दुकान में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने दुकान में रखा हजारों रुपए लूट लिया। दुकानदार ने इस मामले में उभांव पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित दुकानदार सतीश कुमार मौर्य निवासी अखोप का गांव के ही मौर्या चट्टी पर मिठाई की दुकान है। पीड़ित का आरोप है कि अमित सिंह, छोटू सिंह व अमित बारी निवासी ससना बहादुरपुर उसकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जलपान किया। जलपान करने के बाद जब उसने पैसे मांगे। पैसे मांगने पर वह भड़क गए तथा दुकानदार पर अपशब्दों की बौछार कर दी। इस दौरान उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की तथा दुकानदार को मारने को उतारु हो गए। दुकानदार ने बताया कि जब वह 112 नम्बर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी तो उक्त युवकों ने उसे जान मारने व दुकान लूटने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। दुकानदार संजय का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद गोलू सिंह के पिता व भाई अजीत ने भी वहां पहुंच कर उन्हें धमकी दी। दुकानदार का कहना है कि युवक अपने अन्य साथियों के साथ रात साढ़े 12 बजे दुकान पर पहुंचे तथा काउंटर में रखा 32 सौ व कैश बाक्स तोड़ कर 35 हजार रुपए लूट लिए। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने बताया कि समोसा खाने को लेकर यह मामला हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *