समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष के पौत्र व पूर्व प्रधान के बेटे ने जेईई मेंस 2024 में लहराया परचम!
बिल्थरारोड। क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी होनहार छात्र ने जेईई मेंस में सफलता का परचम लहराया है। टंगुनिया गांव के पूर्व प्रधान अनिल यादव का पुत्र राघव यादव ने 97.92 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया में एक अच्छी रैंक हासिल किया है। ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम में 97.92 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र राघव यादव ने कहा कि आज उन्होंने जो सफलता हासिल की है, उसमें उनकी कड़ी मेहनत के अलावा उनके शिक्षकों के साथ-साथ उनके माता-पिता व बाबा आद्याशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का भी अहम योगदान है.जेईई मेंस फेज 2 में पहुंचकर राघव ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनका दाखिला एक अच्छे स्कूल में कराया और वह अच्छे शिक्षकों के बीच पढ़कर ज्ञान हासिल कर पाए हैं।उन्होंने समाज की अन्य लड़के, लड़कियों के अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लड़कियां हैं जो शिक्षा से कोसों दूर हैं।क्योंकि उनके माता-पिता सोचते हैं कि लड़कियों को पढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहरी क्षेत्र के लड़के लड़कियां अब पढ़-लिखकर समाज में आगे बढ़ रही हैं, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लड़के,लड़कियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी, तो हमारा समाज और अधिक विकसित होगा राघव ने कहा कि कभी-कभी बच्चों को लगता है कि प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए उन्हें बेहतर कोचिंग की आवश्यकता होगी. लेकिन अगर बच्चे स्कूल में अच्छी पढ़ाई करते हैं तो स्कूल में पढ़कर ही बच्चे बड़ी-बड़ी परीक्षाएं पास कर सकते हैं।

