शास्त्री नगर के राजीव यादव का यूपी पुलिस में चयन समाजसेवी अवधेश यादव के छोटे भाई हैं, इलाहाबाद ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना !

बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 शास्त्री नगर निवासी राजीव यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वे अब पुलिस प्रशिक्षण हेतु इलाहाबाद (प्रयागराज) के लिए रवाना हो चुके हैं।

राजीव यादव स्वर्गीय खिलाड़ी यादव के पुत्र हैं और समाजसेवी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी अवधेश यादव के छोटे भाई हैं। चार भाइयों में सबसे छोटे राजीव की इस सफलता से परिवार, मोहल्ले और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मिठाई बाँटकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने राजीव की इस उपलब्धि को पिता की आशीर्वाद और उनकी मेहनत का फल बताया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *