इफ्तार पार्टी के बहाने सपा का शक्ति प्रदर्शन, नेताओं के तीखे बयान !

बिल्थरारोड में समाजसेवी व सपा नेता शाहिद समाजवाद के आवास पर आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी राजनीतिक मंच में बदल गई। कार्यक्रम में सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल सहित कई सपा नेताओं ने शिरकत की और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार की विदेश नीति के कारण पुराने मित्र देशों से दूरी बढ़ रही है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अदयाशंकर यादव ने आरोप लगाया कि भारत की मौजूदा नीति के चलते देश अमेरिका का “पिछलग्गू” बनता जा रहा है।
बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदा स्थिति के लिए वे खुद जिम्मेदार हैं और इसका असर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अनुराग गर्ग उर्फ संतोष नेता ने कहा कि इफ्तार का यह आयोजन आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति करती है और आने वाले समय में जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।
कुल मिलाकर, इफ्तार के इस मंच से सपा नेताओं ने 2027 के चुनाव को लेकर सियासी संदेश देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *