चौकिया मोड़ पर भीषण हादसा, किराना व्यवसायी गंभीर रूप से घायल

बेल्थरा रोड। रविवार की रात करीब 8:30 बजे चौकिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय रामविलास चौरसिया, निवासी चौकिया मोड़, गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि रामविलास चौरसिया अपनी “आलोक किराना एंड जनरल स्टोर” नामक दुकान चलाते हैं। रविवार रात वह थाने की तरफ से आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रामविलास चौरसिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
