समाजसेवी अली नवाज की दरियादिली, बिठुआ ग्राम सभा में 200 कंबलों का वितरणठंड और गलन से जूझ रहे जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत





बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र की बिठुआ ग्राम सभा में समाजसेवी अली नवाज द्वारा किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। कड़ाके की ठंड और गलन के बीच समाजसेवी ने गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद 200 लोगों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर समाजसेवी अली नवाज ने कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची समाजसेवा है। ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना सहारे न रहे, यही मेरी कोशिश है।”
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। ग्रामीणों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।
कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे—
मोनू, अरसलान, अयान, मसूद, हमजा, राशिद, तौसीफ, ओसामा, इलियास एवं चुन्नू सहित कई गणमान्य लोग।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। समाजसेवी अली नवाज के इस प्रयास से जरूरतमंदों को जहां ठंड से राहत मिली, वहीं समाज में सेवा की नई प्रेरणा भी जगी।
