खेत में काम कर रही महिला से बदसलूकी, शोर मचाने पर बची इज्जत,
बिल्थरारोड।उभाँव थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक गंभीर खबर सामने आई है। जहां एक गांव में रविवार की सुबह लगभग 7 बजे अपने खेत में काम कर रही एक महिला के साथ गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला द्वारा थाने में दिए गए तहरीर के अनुसार महिला अपने खेत की सिंचाई पूरी करने के बाद वहां बिछाया गया पाइप समेट रही थी। तभी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने महिला को अकेला पाकर उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
महिला की सूझबूझ और बहादुरी काम आई; जैसे ही उसने शोर मचाया, पास में ही मौजूद उसके परिवार का एक सदस्य मौके पर दौड़ पड़ा। परिजनों को आता देख आरोपी व्यक्ति वहां से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति एक वर्ष पूर्व भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पीड़िता ने इस घटना की लिखित तहरीर पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग किया है। ऐसी घटनाएं थाना क्षेत्र में आए दिन देखने को मिल रही हैं। देखना यह है कि पुलिस इसमें क्या करवाई कर रही है।
