हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में भेजा जेल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शाह कुन्डैल गांव में आपसी द्वेष में एक युवक को पकड़कर खेत मे ले जाकर गले मे रस्सी बाधकर हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को उभांव पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में जेल भेज दिया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार के पूर्वाहन लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शाह कुन्डैल गांव में हुए घटना का आरोपी युवक बलवन्त सोनाडीह हाहानाला के पास कहि भागने के फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बलवन्त को गिरफ्तार कर लिया। शाह कुन्डैल निवासी  पीड़ित युवक अमित कुमार पुत्र चन्द्रजीत राजभर के अनुसार गांव का बलवन्त राजभर पुत्र स्व0 नन्दू राजभर ने बीते शनिवार की रात में बुलाकर खेत के तरफ ले गया और हमारे हाथ व गले मे गमछा व रस्सी बांध दिया अमित को मृत जानकर वहाँ से भाग निकला। जब अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोग खेत मे शौच करने गए तो देखा कि एक लड़का खेत मे गिरा पड़ा है और उसके गले  और हाथ मे रस्सी बधी थी। गला बधे होने से कुछ बोल नही पा रहा था। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन आनन फानन में सीएचसी सीयर ले गए प्राथमिक उपचार के बाद दो दिन बाद स्वस्थ होने पर अमित ने इस घटना की लिखित नामजद तहरीर उभांव थाने में दिया। पुलिस ने शुक्रवार को उक्त घटना में शामिल आरोपी बलवन्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना कबूल किया ।पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान व कांस्टेबल अरविन्द यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *