बेलौली चट्टी पर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा का जनजागरण अभियान


मऊ। जिले के बेलौली चट्टी पर शुक्रवार को समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में पर्चे बांटकर समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई।

मोर्चा के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी अरशद हिन्दुस्तानी ने कहा कि देश में शिक्षा एक समान और निशुल्क होनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जनता पूर्व व वर्तमान सांसदों एवं विधायकों से अपने बच्चों के लिए निशुल्क समान शिक्षा की मांग करे। अरशद ने कहा, “शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे बड़ा हथियार है। आधी रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा से ही भारत और शक्तिशाली बनेगा।”

कार्यक्रम में राहुल भारती, बृजेश प्रजापति, सरफराज सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम ने की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *