नगर पंचायत बिल्थरा रोड के वार्ड 11 निवासी पिंकी का असमय निधन, परिजनों में मचा कोहराम


बिल्थरा रोड (बलिया)। नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड संख्या 11 में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवती पिंकी पुत्री वीरेंद्र यादव का असमय निधन हो गया। पिंकी D.El.Ed पासआउट थी और घर में ही अपने माता-पिता व दो भाइयों के साथ रहती थी।

परिजनों के अनुसार, पिंकी किसी कार्य से किचन में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिंकी की अचानक हुई मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सभी लोग पिंकी के सरल स्वभाव और मिलनसारिता की चर्चा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अद्याशंकर यादव मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।


मौके पर पहुंचे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *