आगामी नवरात्रि व दुर्गा पूजा के मद्देनजर सीयर चौकी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न !

बिल्थरारोड। नवरात्र व दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार की शाम पुलिस चौकी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया गया। तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल ने पर्व के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाने की अपील की। उन्होंने पंडाल की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय किए जाने पर जोर दिया। सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि पर्व को लेकर सरकारी गाइड लाइंस का पालन किया जाय। सुरक्षा के लिए विद्युत तार के समीप पंडाल निर्माण नहीं किया जाय। डीजे की ध्वनि सामान्य होनी चाहिए। विसर्जन पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से होगी। विसर्जन के लिए सरयू तट पर कृत्रिम जलाशय बनाए जाएंगे। सीओ ने कहा कि जुलूस में शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का मामला छाया रहा। अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। मौके पर एसएचओ विपिन सिंह, चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी श्याम जी यादव, दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, विनोद कुमार पप्पू, परवेज हमजा, राममनोहर गांधी, नैयर अहमद समेत पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *