गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह के पहली बार आगमन पर तुर्तीपार चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत



बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार बलिया जनपद में आगमन पर मंगलवार को जिले की सरहद तुर्तीपार पहुँचने पर युवा भाजपा नेता व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता का सम्मान रहेगा और उनके मान सम्मान को आंच आने नही दिया जायेगा। कार्यकर्ता अपनी समस्याओ से अवगत कराएं उनकी समस्या का निराकरण किया जायेगा। इसके उपरांत श्री सिंह बलिया के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम, नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता , शशि प्रकाश चौरसिया,राम मनोहर गांधी ,विनोद जायसवाल, मिंटू गुप्ता ,झावर, आलोक गुप्ता ,सज्जन सिंह आर्य, सुनील साहनी ,आदित्य सिंह, गोलू सिंह, अमित जायसवाल ,गुड्डू जायसवाल ,लुडू तिवारी ,पंकज मोदी आदि मौजूद रहे।
