पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे- विधायक जयप्रकाश अंचल

बिल्थरारोड। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह की 121 वीं जयन्ती शनिवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सपा नेताओं द्वारा मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जयप्रकाश अंचल सहित सपा नेताओं द्वारा चौधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वे जीवन प्रयन्त किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया। और पटवारी प्रथा को समाप्त करते हुए सभी को समान अधिकार देने का काम किया। और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि चरण सिंह गरीबो, मजलूमो , किसानों के नेता थे। आज हम लोगो को उनकी कमी खल रही है। वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस कार्यक्रम में सपापूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, विधानसभा अध्यक्ष समशाद बासपारी, धर्मेंद्र सोलंकी, आनन्द यादव, अमानुलहक अब्बासी, अमरजीत यादव, नन्हे भाई,राजनाथ यादव, वीरबहादुर पहलवान, बसन्त यादव, मतलूब अख्तर, बलवीर यादव, इरसाद मास्टर, बब्बन यादव, रामाश्रय यादव,अनिल यादव , सोनू यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

