रमजान के महीने में परिवार पर टूटा पहाड़ और डूब गया रहमान !

उभांव थाना क्षेत्र के यादव नगर स्थित पोखरे में अपने साथियों के साथ नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया। बच्चों के शोरगुल के बाद पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी नासिर अहमद सिलाई आदि कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। गुरुवार को दिन में उनका 12 वर्षीय पुत्र यादव नगर स्थित पोखरे में स्नान करने गया हुआ था। स्नान करते समय वह पानी में डूब गया। बताया जाता है उसके पानी में डूबने की जानकारी होते ही उसके साथियों में अफरा तफरी मच गई। बाद में उनके द्वारा उसे किसी तरह पोखरे से खींचकर बाहर निकला गया। बाद में पोखरे के बगल में स्थित आम के बागीचे की रखवाली करने पहुंचा युवक अभय ने जब उसे उस अवस्था में देखा तो उसे बचाने का काफी प्रयास किया। इस बीच शोर होने पर उसके परिजन घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने आनन फानन में किशोर को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे वहां से रेफर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर को किसी अच्छे अस्पताल में दिखाने के लिए परिजन उसे ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। ईद के त्योहार से कुछ दिन पूर्व ही बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *