विख्यात मानस मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु बज रहे लाउडस्पीकर के तार को रात्रि में अराजक तत्वों ने काटा

बिल्थरारोड। नगर के रेलवे चौराहे के समीप स्थित मानस मन्दिर में 51 मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा हेतु चल रहे कार्यक्रम में बज रहे लाउडस्पीकर के तार को गुरुवार की रात्रि को अराजक तत्वों ने काट दिए। जिसको लेकर भक्तगणों में नाराजगी देखी गयी। ज्ञात हो कि मानस मन्दिर में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना हेतु सात दिवसीय पूजन अर्चन व वैदिक मंत्रोच्चार का कार्यक्रम विद्वान पण्डितो द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर में लाउडस्पीकर लगाया गया है। गुरुवार की रात्रि में अराजक तत्वों द्वारा लाउडस्पीकर का तार लोहापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप काट दिया गया। सुबह में चल रहे कार्यक्रम की लाउडस्पीकर में आवाज सुनाई नही देने से लोगो को तार काटने की जानकारी हुआ। जिसके बाद आनन फानन में लाउडस्पीकर का तार जोड़ दिया गया। लोगो ने असामाजिक और अराजक तत्वों द्वारा कार्यक्रम में डाले गए विघ्न पर नाराजगी जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *