रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी

भीमपुरा। भटनी-वाराणसी रेलखण्ड पर किडिहरापुर रेलवे व गोविंदपुर दुगौली हाल्ट के बीच महराजी इंटर कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह एक युवक डीएमओ ट्रेन से कट गया। जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पाकर भीमपुरा पुलिस पहुँचकर छत विछत शव को रेलवे ट्रैक से हटाने के साथ ही उसकी शिनाख्त में जुट गये। युवक की पहचान फरहदा उर्फ पूरा  निवासी दिनेश कुमार के रुप में हुई।जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना क्षेत्र में फरहदा उर्फ पूरा निवासी दिनेश कुमार 35 पुत्र राम दरश अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था।कुछ दिन पूर्व अपने घर अकेले आया था।घटना से दो दिन पूर्व अपने ससुराल थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर गया था।उसने पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए रविवार को थाने पर आया था। जिसके बाद पुनः ससुराल चला गया।और उसी दिन दिल्ली जाने की तैयारी कर दिया।जिसके बाद उसके साले ने रविवार की शाम उसे किड़ीहरापुर स्टेशन पर छोड़ कर चला गया।इसके बाद सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर परिजन हतप्रभ रह गए।परिजनों का कहना था किआखिर जब शाम को ही ट्रेन पकड़नी थी तो सुबह कैसे मिली लाश।यह घटना और लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली में रह रहे पत्नी निर्मला व बच्चों का हाल बुरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *