सीओ और तहसीलदार के नेतृत्व में रसड़ा नगर पालिका में हटाया गया अतिक्रमण
बलिया। रसड़ा नगर पालिका में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस और तहसीलदार रसड़ा प्रभात सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को हटाया गया। प्रशासन के तल्ख तेवर को देख अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ रसड़ा, रसड़ा कोतवाल राकेश सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार व सीओ ने स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालो को दो दिन का मोहलत देते हुए कहा कि अगर दो दिन में अतिक्रमण नही हटेगा तो बुल्डोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जायेगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इस फरमान के बाद अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मच गया है।


