मोलनापुर में रामलीला का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे SHO संजय शुक्ल !
बिल्थरारोड मोलनापुर गांव में बुधवार की शाम रामलीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर उभाव थाना प्रभारी संजय शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर और पूजन-अर्चन के साथ की गई। इस अवसर पर मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं — रामजन्म, वनवास, सीता हरण और रावण वध — का जीवंत चित्रण किया गया।



रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करती है। SHO संजय शुक्ल की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम के प्रबंधक श्री यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया और दीनानाथ वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू एवं राजन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया।
