अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका गंभीर रूप से घायल!

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव के समीप शुक्रवार को लगभग साढ़े 3 बजे सड़क पर करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 7 वर्षीय बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी। लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरासो गांव निवासी रागिनी 7 वर्ष घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे रागिनी सड़क से दूर जा गिरी और गम्भीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगो द्वारा घायल रागिनी को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिए। जिसे परिजन लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *