सर्प के काटने से बालिका की मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना अंतर्गत स्थानीय नगर में बुधवार शाम को एक मासूम बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरूषि(10) पुत्री आनन्द कुमार ग्राम करीमपुर की निवासी है‌। वह अपने ननिहाल बिल्थरा रोड बस स्टाप वार्ड नंबर 6 में नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार की शाम को घर में खेलते समय सांप ने दौड़ा कर उसे काट लिया जिसकी जानकारी लड़की ने अपनी नानी मीना देवी स्व0 मगूरू के घर पर रहकर पढ़ाई लिखाई करते थी। जैसे ही सांप काटने की सूचना नानी को मिली तो नानी ने अगल-बगल के लोगों के साथ उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे सरकारी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दिया गया। परिजन सीएचसी सीयर उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु की सूचना मिलते ही ननिहाल समेत बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *