गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 के तहत गड़ना पत्रक वितरित
उपजिलाधिकारी शरद चौधरी बोले— “सटीक गणना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी”
बिल्थरा रोड। गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत गड़ना पत्रक वितरण कार्य शुक्रवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी द्वारा कराया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



एसडीएम ने कहा, “सही व तथ्यात्मक गणना के आधार पर ही सरकार की योजनाएं प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचती हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उन्होंने सोनाडीह, खैराखास व तूर्तिपार के साथ-साथ अन्य कई गांवों में भी वितरण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड में तैनात सुपरवाइजर्स से घर-घर जाकर विवरण एकत्र करने और कार्य की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के कर्मियों सहित क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित रहे।
