बिल्थरारोड तहसील के अधिवक्ता गोरखनाथ के मौत के प्रकरण का पर्दाफाश होने तक सभी न्यायालय के कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता


बिल्थरारोड। तहसील के अधिवक्ता गोरखनाथ के मौत के प्रकरण पर उभांव पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाने व इस मामले में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री की उदासीनता को लेकर संघ उपाध्यक्ष अमानुलहक अब्बासी के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को सभी न्यायालय कार्य बहिष्कार करने का पत्रक सौपा। दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि अधिवक्ता गोरखनाथ के मौत के प्रकरण का पर्दाफाश होने तक सभी न्यायालय कार्यो का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता भवन पर धरने पर बैठेंगे। पत्रक देने वालो में एडवोकेट राणाप्रताप सिंह, दिलरोज, लाल सिंह, चन्द्रमणि , सविता पटेल, परवेज पाशा, अब्दुर्रहमान, अनिल यादव, लाल बहादुर, कलिंदर यादव, शैलेन्द्र, देवानन्द चौहान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
