स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है- एसडीएम राजेश गुप्ता
बिल्थरारोड। विश्व योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर का हृदय स्थल कहा जाने वाला रामलीला मैदान में नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारंभ चेयरमैन और उपजिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा शरीर को स्वस्थ रखने के योग बहुत ही जरूरी है । योग शरीर मे प्रतिरक्षण क्षमता को बढ़ा देता है जिससे शरीर में विकार उत्पन्न नही होता है। या हुआ होता है तो उसको समाप्त करने में सहायक होता है। वही चेयरमैन गुप्त ने कहा कि आज पूरे विश्व के लोग स्वस्थ रहने के लिए योग कर रहे है। इस अवसर रामजी तिवारी, गायत्री शर्मा, मार्कण्डेय शर्मा ने योग प्रशिक्षक के रूप में योग सिखाया। आयोजित योग शिविर में नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश गुप्ता, राममनोहर गाँधी,सतीश गुप्ता,मृत्युंजय गुप्ता, सत्यम मद्धेशिया, देवेन्द्र गुप्ता, अमित जायसवाल, संजीत शर्मा, विनोद जायसवाल आदित्य सिंह आदि सहित भारी संख्या में छोटे लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। उधर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘जहां होता योग- वहां न जाता रोग’ की धारणा को ध्यान में रखते हुए पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंटजेवीयर्स स्कूल के प्रांगण में प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने अपने स्टाप के साथ योग किया। वही विवेकानन्द पी जी कालेज सेमरी के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन समय 7:00 बजे पूर्वान्ह किया गया । टी एन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी के योग हमारी प्राकृतिक चिकित्सा की सबसे कारगर पद्धति रही है । केवल मात्र ब्यक्ति के नियमित योग करने से सर्वाधिक रोगों के होने से बचाव किया जा सकता है


