बिल्थरा रोड बस स्टेशन का होगा विकास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह !


बिल्थरारोड। राज्यसभा के पूर्व सांसद सकलदीप राजभर ने मंगलवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्रक सौंपा। जिसमें बेल्थरारोड स्टेशन के विकास की मांग की। राजभर ने मंत्री को अवगत कराया कि तीन जिलों की सीमा पर स्थित बेल्थरारोड बस स्टेशन से भारी संख्या में यात्री विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं, लेकिन यात्रियों को माकूल सुविधाएं नहीं मिलती। वर्तमान समय में स्टेशन बहुत खराब हालत में है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। परिवहन मंत्री ने पूर्व सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद राजभर ने बताया कि परिवहन मंत्री ने 100 करोड़ की लागत से बेल्थरारोड स्टेशन को मॉडर्न बस स्टेशन बनाने व यात्री सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया है। मौके पर जयप्रकाश राजभर, मिंटू सिंह, अमन सिंह चौहान, श्रीकांत सिंह, नसीम खान आदि मौजूद रहे।
