अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा उत्तर प्रदेश का दिनेश कुमार गुप्ता दुबारा बने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष !

बिल्थरारोड। आजमगढ में रविवार को हुए अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा उत्तर प्रदेश का प्रान्तीय अधिवेशन (चुनाव)में सर्व सम्मति से निर्विरोध बिल्थरारोड के नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा का दुबारा उत्तर प्रदेश का विधि सम्मत अध्यक्ष चुना गया है।अभामवै.स राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी उ.प्र .श्री प्रहलाद गुप्ता और पर्यवेक्षक हर्ष गुप्ता पू.राष्ट्रीय मंत्री बिहार व चुनाव अधिकारी रंजीत गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने श्री दिनेश कुमार गुप्त को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए यूपी में संगठन की कमान उन्हें सौंपी और शपथ ग्रहण भी कराया गया इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुबारा भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा का प्रदेश बनाये जाने पर चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। सभी का आभार व्यक्त किया।अधिवेशन की अध्यक्षता शंकर साव अध्यक्ष आजमगढ ने किया अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने पर नगर के आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी,समेत अनेक लोगों ने बधाई दी। दुबारा अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना मिलते ही बधाई देने का तांता लग गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *