मां के डाट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया
बिल्थरारोड उभाँव थाना क्षेत्र के जाहिदापुर शेखपुर निवासी एक युवती ने रविवार की रात्रि में माँ के डॉट से क्षुब्ध होकर फांसी के फंदे मे लटक कर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मिलते ही उभांव इस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव पुलिस कर्मी संग मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा उर्फ मनसा 18 वर्ष पुत्री नन्दू राजभर रात्रि मे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई ।परिवार वालों के अनुसार जब सोमवार की सुबह ज्यादा देर हुई तो अंदर से दरवाजा बंद होने से आवाज दी किन्तु नही जगी तो जंगले से देखा तो मनीषा को पंखे के हुक के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता देख आवाक रह गए। इस घटना की सूचना उभाँव पुलिस को दी। सूचना मिलते उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुँचकर दरवाजा तोड़कर युवती के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार मनीषा राजभर इंटर कि छात्रा थी। दो बहन व एक भाई में बड़ी थी।


