जिम कर बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील मार्ग पर शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे नवजीवन स्कूल के सामने अज्ञात मारुति वाहन के धक्के से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सीएचसी सीयर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के कहने पर शव का पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चँदायर बल्लीपुर गांव निवासी यासिर अहमद 21 वर्ष पुत्र शहादत आलम बेल्थरारोड में एक जिम फिटनेस से जिम करता था। शनिवार को जिम करने के बाद बाइक से पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने के लिए जा रहा था। अभी नवजीवन स्कूल के सामने ही पहुँचा था कि सड़क पर अचानक बन्दर आ जाने से यासिर सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गया। । जिससे यासिर सड़क पर दूर जा गिरा।बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील मार्ग पर शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे नवजीवन स्कूल के सामने अज्ञात मारुति वाहन के धक्के से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सीएचसी सीयर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के कहने पर शव का पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चँदायर बल्लीपुर गांव निवासी यासिर अहमद 21 वर्ष पुत्र शहादत आलम बेल्थरारोड में एक जिम फिटनेस से जिम करता था। शनिवार के सुबह जिम करने के बाद बाइक से पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने के लिए जा रहा था। अभी नवजीवन स्कूल के सामने ही पहुँचा था कि सड़क पर अचानक एक बन्दर आ गया जिससे यासिर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। सामने से आ रही मारुति वाहन रौंदते हुए पार कर गयी।आनन फानन में उसे लोगो द्वारा सीएसची सीयर पहुँचाया। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।आनन फानन में उसे लोगो द्वारा सीएसची सीयर पहुँचाया। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
