बलिया: की बेटी बनी सीनियर साइंटिस्ट!

पिता के साथ पुत्री

बलिया: जिले के खड़सरा क्षेत्र के रूपवार निवासी सहायक अध्यापक अश्विनी यादव की पुत्री अंशु प्रिया का चयन आईसीएमआर (इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली) में सीनियर साइंटिस्ट (एसआरएफ) के पद पर हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वर्तमान में अंशुप्रिया आईजीआईबी नई दिल्ली में जीव विज्ञान प्रयोगशाला में कुष्ठ रोग पर शोध कर रही है। 

अंशु प्रिया के पिता अश्विनी यादव गाज़ीपुर जिले में भांवरकोल ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय मलिकपुरा में सहायक अध्यापक है। वहीं दादा रामदहिन यादव रांची विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव रह चुके हैं। अंशु की शिक्षा-दीक्षा रांची (झारखंड) से ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *