बाबा साहब जीवन पर्यन्त दबे कुचले लोगो के लिए लड़ते रहे- कैविनेट मंत्री दयाशंकर सिंह

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के लगन मैरेज हाल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को पूर्वमंत्री छट्ठू राम के संयोजकत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर  मुख्य अतिथि प्रदेश के कैविनेट मंत्री अनिल राजभर और कैविनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अम्बेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के दबे कुचले लोगो के उत्थान के लिए जीवन प्रयन्त लड़ते रहे। उन्होंने संविधान में भी समाज के कमजोर लोगो, अनुसूचित जातियों को आगे बढ़ाने के लिए कानून बनाने और आरक्षण देने का काम किया। आज सदन में हम लोग पहुँचे है वह अम्बेडकर जी की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बाबा साहब अम्बेडकर जी के नाम से जुड़े 5 स्थलों को आडिटोरियम बनाने का काम किया है। पूर्व की किसी भी सरकारो ने बाबा साहब के नाम पर कुछ नही किया। मुख्यमंत्री योगी जी अम्बेडकर जी के सपने को साकार कर रहे है। लोग अमन चैन से जी रहे। बलिया में 100 करोड़ का बस अड्डा बन रहा है। बेल्थरारोड डिपो से भी हर जगह जाने की बसे मिलेगी। वही कैविनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे ज्यादे आरक्षण की चोरी सपा ने किया।  बाबा साहब अम्बेडकर की देन है कि समाज के दबे कुचले लोग नौकरी, राजनीति व अन्य क्षेत्रों में हर जगह आगे बढ़ रहे है। कहा कि अम्बेडकर जी के विचारों को आत्मसात के उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने की अपील किया। पूर्वमंत्री छट्ठू राम ने कहा कि हमारा  जीवन बिल्थरारोड की जनता के कार्य के लिए समर्पित है, जहाँ भी जनता के काम से मुझे जाना होगा हम चलने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निसाद, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त आदि वक्ताओं ने बाबा साहब व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। लोकगीत कलाकार मनोहर सिंह और अमृता गौतम ने अपने फन का जलवा बिखेरा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सीयर दिलीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सूर्यप्रकाश सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष विपिन सिंह, शशि चौरसिया,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता,कैप्टन गुलाब मौर्य,  अरविंद गौतम , मधुसूदन सिंह, छट्ठू सिंह , संजीत शर्मा सहित भारी संख्या में पुरुष व महिलायें मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश राजभर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *