पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक बने अशोक कुमार मिश्र

बिल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का प्रभार ग्रहण कर लिया ।
अशोक कुमार मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। इनकी प्रथम नियुक्ति सहायक कारखाना प्रबन्धक (रिपेयर), दाहोद/पश्चिम रेलवे के पद पर हुई। इसके बाद पश्चिम रेलवे, आर.डी.एस.ओ., उत्तर रेलवे पर विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात उत्तर मध्य रेलवे पर मुख्य चल स्टाक इंजीनियर, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल एवं मण्डल रेल प्रबन्धक/झांसी एवं पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *