और अटकलों का बाजार खत्म! हंसुराम को मिला प्रमाण पत्र

साभार शब्दभेदी

बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी छठ्ठू राम को 5131 मतों से पराजित करते हुए हंशु राम ने गठबंधन की सीट पर अपना परचम लहराया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र  देने के बाद रिकाउंटिंग की अटकलों पर विराम लग गया।

बता दे कि बीजेपी उमीदवार छठ्ठू राम और उनके समर्थक पहले से ही जीत को लेकर आश्वस्त थे। चुनावी गणना में शुरुआती रूझानों में बढ़त ने उनके हौसले को चांद पर पहुँचाने का काम किया। लेकिन 24वे चक्र की काउंटिंग में कहानी पलट गई और हंशु राम छठ्ठू पर बढ़त बना ली जो गणना के अंतिम समय तक कायम रहा।

बीजेपी प्रत्याशी के कम मतों से हार के बाद से बेल्थरारोड में रिकाउंटिंग की हवा उड़ने लगी। बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक एक बार फिर अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त होने लगे। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी। लेकिन हंशु राम को प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन सारी अटकलों पर विराम लग गया। जिसके बाद छठ्ठू राम के समर्थकों में मयूषी छा गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *