बेल्थरारोड में सड़क पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सोमवार को उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह तिराहे से रेलवे स्टेशन तक प्रशासन का बुलडोजर चलने से पुरे नगर में  हड़कम्प की स्थिति रही । नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण किये जाने से  सड़क पर जाम के चलते आवागमन में लोगो को दुसवारियो का सामना करना पड़ता था। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा के बाद और लाल निशान लगाने के बाद अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गये थे। सोमवार को उपजिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय और नगर पंचायत के ईओ मनोज पाण्डेय के देख रेख में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ करवाई करने के लिए बुलडोजर के साथ पहुँचते ही नगर में हड़कम्प मच गया। लगभग तीन घण्टे तक अतिक्रमण तोड़ने का कार्य चला। इस दौरान अफरा तफरी की स्थिति रही। इस करवाई में अधिकारी द्वय के अलावा इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार दलबल के साथ व नगर पंचायत के कर्मचारी व् अन्य शामिल रहे। साथ ही भारी भीड़ रही। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गयी करवायी को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रशासन द्वारा इस तरह का कार्य करने पर कुछ लोगो में भारी नाराजगी देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *