नई बनी सड़क के  किनारे मिट्टी नही भरे जाने से आये दिन हो रही है दुर्घटना

बिल्थरारोड। चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी होते हुए मधुबन ढाला तक सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण नहीं किये जाने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। त्रिमुहानी से मधुबन डाला तक बनी सड़क के ऊँचा हो जाने से सड़क की पटरी नही बनाये जाने से सड़क के किनारे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिमपूर्ण बन गया है।  सड़क ऊंची हो जाने के कारण सड़क किनारे की ओर करीब एक फुट तक गहरा बन गया है। आवागमन के समय विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इस दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। पटरी विहीन सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में पटरी निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बस स्टेशन निवासी राघवेन्द्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान जनहित में आकृष्ट कराते हुए चौकिया से मधुबन ढाला तक बनी सड़क के दोनों तरफ पटरी निर्माण की मांग की, ताकि राहगीरों व वाहनों को आवागमन में सहूलियत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *