फरसाटार गांव के समीप नहर टूटी लगभग 100 बीघा खेत जलमग्न

बिल्थरारोड। क्षेत्र के फरसाटार गांव के समीप दोहरीघाट सहायक नहर टूटने से किसानों के  लगभग 100 बीघा खेत जलमग्न हो गया है। जिससे किसानों खेतों में धान का बेहन डालने  के लिए अब पानी सूखने का इंतजार करना पड़ेगा।क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। नहरों में पानी नहीं आने से किसान पहले से परेशान थे। धान की नर्सरी लगाने में देरी हो रही थी। दोहरी घाट सहायक परियोजना में पानी छोड़ने से राहत की उम्मीद थी। लेकिन नहर टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने पहले से कोई तैयारी नहीं की।हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं। सिंचाई विभाग हर साल नहरों की मरम्मत और सिल्ट सफाई पर लाखों रुपए खर्च करता है। किन्तु सम्बंधित ठीकेदार द्वारा  विभागीय की मिली भगत से आधे अधूरे कार्य कराकर धन का आहरण कर लिया जाता है।ग्रामीणों और किसानों ने सिंचाई विभाग से तुरंत नहर की मरम्मत की मांग की है। ताकि भविष्य में और नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *