क्षेत्र के उधरन में चल रहे रामलीला में भरत विलाप का भव्य मंचन हुआ


बिल्थरारोड। श्री रामलीला समिति उधरन के तत्वाधान में रामलीला के सातवें दिन राम वन गमन एव दशरथ मरण का मंचन हुआ। कार्यक्रम में रामलीला का शुभारंभ रामपुर के गोविन्दपुर ग्राम प्रधान शक्ति सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती कर किया गया। रामलीला में भरत विलाप का दृश्य अत्यंत ही मार्मिक रहा। भरत नें माता कैकेई को बहुत ही धिक्कारा। इसके साथ ही केवट एवं श्रीराम का संवाद भी बहुत ही उल्लेखनीय रहा। हजारों की संख्या में दर्शक जमें रहे। कार्यक्रम में टी एन मिश्रा,विद्याभूषण मिश्र,राहुल सिंह,पप्पू सिंह,चुनमुन सिंह, सुरेश शर्मा,नारायण चौहान, रघुवीर यादव,अनूप शर्मा, शशिभूषण शर्मा,रमेश यादव,पटल गुप्ता,राजू सिंह ने काफी योगदान दिया। प्रमोद शर्मा ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। रामलीला बहुत ही मर्यादित एवं प्रशंसानीय रही। रामलीला के पात्रों में अनुज पांडे,अश्वनी पांडे,नारायण चौहान,आनंद शर्मा,अनूप शर्मा,दिलीप चौहान,ओमप्रकाश राजभर,बगेदू,नीरज चौहान, कमलेश चौहान,सोनू यादव ने बखूबी पात्रों के रूप में शानदार अभिनय किया। मंच संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अमेरिका पाल, रविशंकर शास्त्री,राजू सिंह,राजू अहमद,आरती व्यवस्थापक शशिभूषण शर्मा,कैलाश,गुड्डू गिरी,अजय गोंड,सूरज शर्मा,बबलू सिंह,मंटू सिंह,दिनेश गोंड़ आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
