बिल्थरारोड में विवाद के बाद युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज !

बिल्थरारोड (बलिया)। चौकियां मोड़ पर मंगलवार की देर शाम मामूली विवाद के बाद 19 वर्षीय विक्की तुरहा पर फल विक्रेता तबरेज अंसारी ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

बताया जाता है कि विक्की की बाइक तबरेज के ठेले से टकरा गई थी और बाइक की पिछली लाइट टूट गई। इसी बात पर विवाद बढ़ा और तबरेज ने विक्की को उठाकर ज़मीन पर पटक दिया।

घायल युवक को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

उभांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी तबरेज अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *