नवागत इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने संभाला मोर्चा, दुर्गा पूजा समिति से की मुलाक़ात


बिल्थरारोड। उभांव थाने के नवागत इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत रात्रि में पूर्व इंस्पेक्टर की कार्यशैली से नाखुश इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति मधुबन मार्ग पर पहुँचकर कमेटी के सदस्यों से समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार भी दलबल के साथ मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *