दूर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर थानाध्यक्ष उभांव ने हिदायत देते हुए कहा कि पुरानी परम्परा भूल जाये, सिर्फ 2 और 3 अक्टूबर को होगा मूर्ति विसर्जन !
बिल्थरारोड। दुर्गापूजा त्योहार के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी सीयर में नगर के दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षों के साथ पीस कमेटी की बैठक तहसीलदार अजीत कुमार सिंह और उभांव थाना के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंहः की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आपसी सौंदर्य के साथ त्योहार मनाये। वही उभांव थाना के इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे। साथ ही उन्होंने ने दुर्गा पूजा पंडालों के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने व अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया और अश्लील गाने नही बजाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है अगर कही भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे जिससे समय से समाधान कराया जा सके। उभांव थाना के प्रभारी ने हिदायत दिया कि पुरानी परम्परा भूल जाइए मूर्ति का विसर्जन सिर्फ 2 और 3 अक्टूबर में हल्दिरामपुर पम्प कैनाल पर ही किया जायेगा।अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियम के विरुद्ध चलेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जायेगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार , मानस मन्दिर दुर्गा पूजा समिति , बाल संघ, यूनाइटेड क्लब, दुर्गा पूजा समिति लोहा पट्टी सहित सभी समितियों के अध्यक्ष के अलावा पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, दुर्गा प्रसाद मधुलाला,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद नीलेश दीपू, विनोद, बीनू सर्राफ, अतुल मद्धेशिया, सन्नी जायसवाल ,आतिफ आदि मौजूद रहे।




