छात्रा स्नेहा बनी एक दिन की पुलिस चौकी सीयर प्रभारी, मिशन शक्ति कार्यक्रम में किया फरियादियों का स्वागत


बिल्थरारोड। कम्पोजिट विद्यालय सीयर की छात्राओं ने “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के तहत पुलिस चौकी-सीयर का प्रेरक भ्रमण किया। पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने सभी छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और विद्यालय की छात्रा स्नेहा को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनाकर विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपीं।

छात्रा स्नेहा ने इस दौरान चौकी में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान करने में मदद की। साथ ही पुलिस चौकी प्रभारी ने छात्राओं को साइबर क्राइम, धोखाधड़ी और छेड़खानी जैसी घटनाओं की एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी।

इस प्रेरक कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य राजी कमालपाशा, निर्मला यादव और संगीता यादव भी उपस्थित रहे और छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *