UP BOARD पेपर लीक प्रकरण : मास्टरमाइंड समेत तीन पर लगा रासुका

बलिया। पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड समेत तीन आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। पुलिस ने मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह (निवासी शाहपुर टिटिहा, भीमपुरा, बलिया) व नकल माफिया राजू उर्फ राजीव प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रसाद (निवासी चांदमारी इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जिला मऊ) तथा रविन्द्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह (निवासी अवराई खुर्द, थाना भीमपुरा, बलिया) पर रासुका की धारा में बढ़ाई है।
पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च 2022 को होने वाली अंग्रेजी इण्टरमीडिएट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा से पूर्व प्रश्न-पत्र के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकटन के चलते प्रदेश के 24 जनपदों में इण्टरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस सम्बंध में भीमपुरा व नगरा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें संबंधित अभियुक्तों के कृत्यों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त रविन्द्र नाथ सिंह, निर्भय नारायन सिंह व राजू उर्फ राजीव प्रजापति के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम 1980 (अधिनियम संख्या 65/1980) की धारा 3(2) के अधीन निरुद्ध किया गया। निरुद्ध अभियुक्तों को बलिया पुलिस द्वारा तामिला कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *