सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की ली गयी सघन तलाशी

बिल्थरारोड । सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को सेन्ट जेवियर्स स्कुल पिपरौली बड़ागांव में विज्ञान विषय की परीक्षा पर्यवेक्षक व प्रिंसिपल के देख रेख में सकुशल सम्पन्न हो गयी  । पर्यवेक्षक की कड़ी निगरानी के बीच स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही  प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा के देखरेख  में कड़ाई से परीक्षार्थियों की सघन तलासी ली गयी। इस परीक्षा केन्द्र पर  गुरुवार को हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। 20 कक्षों में परीक्षा सम्पन्न कराई गयी। परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल में ज्ञानकुंज बंशीबाजार , लिटिल फ्लावर स्कूल किडीहरापुर  व आरएसएस गुरुकुल बंशीबाजार, ग्रीनलान्स स्कूल बेल्थरारोड के परीक्षार्थी सम्लित थे। परीक्षा के संचालन में परीक्षा नियंत्रक के निर्देशन में शिक्षक गणों के देखरेख में परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *